manglik dosh calculator
✕

Petrol-Diesel के रास्ते महंगाई की दस्तक, 8 दिन में 4.8 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कब कितने बढ़े डीजल के दाम?

Updated: मंगलवार, 29 मार्च 2022 (16:30 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। वहीं, डीज़ल की कीमत में मंगलवार को 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले 8 दिनों में पेट्रोल के दाम 4.80 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए जबकि डीजल भी 4.80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। यहां 1 लीटर पेट्रोल 118.09 रुपए प्रति लीटर है जबकि 1 लीटर डीजल के 100.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 
 
4.80 रुपए प्रति लीटर बढ़ा पेट्रोल : देश में पेट्रोल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से सातवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। 22 मार्च के 80 पैसे बढ़ाए गए थे। इसके बाद 23 मार्च, 25 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को भी 80 पैसे की वृद्धि की गई। 27 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे का इजाफा हुआ तो 28 मार्च को 30 पैसे बढ़ाए गए। इन 8 दिनों में केवल 24 मार्च को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए।
 
इस तरह बढ़े डीजल के दााम : इसी तरह 8 दिन में डीजल के दाम भी 4.80 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए। 22 मार्च को पेट्रोल की तरह ही डीजल भी 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 23 और 26 मार्च को भी डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। 27 मार्च को इसके दाम 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए और 28 मार्च को तेल कंपनियों ने डीजल पर 35 पैसे बढ़ा दिए। पेट्रोल की तरह ही डीजल के दाम भी 24 मार्च को स्थिर थे।

दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार : सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.77 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 91.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
 
क्या है 3 अन्य महानगरों का हाल : पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं।
 
मुंबई में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे और डीजल के दाम में 75 पैसे बढ़े हैं। यहां पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.04 रुपए और 99.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 83 पैसे बढ़कर 94:62 रुपए प्रति लीटर हो गए जबकि डीजल की कीमत भी 70 पैसे बढ़कर 94.62 रुपए प्रति लीटर हो गई। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 76 का इजाफा हुआ और यहां आज 1 लीटर पेट्रोल के 105.94 रुपए चुकाने होंगे। डीजल के दाम 67 पैसे बढ़कर 96 रुपए प्रति लीटर हो गए।
 
हालांकि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। उसका कहना है कि चुनावों में नुकसान की आशंका को देखते हुए सरकार अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद भी पेट्रोल डीजल की कीमत नहीं बढ़ने दी। अब जनता को इसका खामियाजा भुगजना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख