dharma sangrah
✕

यह डाटा लीक करने वाली सरकार है : कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (00:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को ‘डाटा लीक सरकार’ करार देते हुए आज सवाल किया कि इसके शासन में जिस प्रकार से बैंक घोटाले और कथित डाटा चोरी हो रही है, उसे देखते हुए बैंकों में जनता का धन और उनकी व्यक्तिगत सूचनाएं किस हद तक सुरक्षित हैं?


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आज कहा, यह बिग बॉस द्वारा भारतीयों पर जासूसी करने के प्रयास की तरह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों की व्यक्तिगत सूचनाओं की चोरी हो रही है, उसे देखते हुए लगता है, मोदीजी कर रहे हैं निजता पर प्रहार, अब की बार डाटा लीक सरकार।

उन्होंने कहा कि एक आधिकारिक सरकारी एप है जिसमें 15 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी जाती है जबकि एक निजी नमो एप में 22 बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी जाती हैं। सिंघवी ने कहा कि 50 लाख भारतीयों नमो एप डाउनलोड किया है।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्तिगत एप को निजी डाटा बेस क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा, एक तरफ तो नीरव मोदी एवं विजय माल्या जैसे लोग बैंकों से करोड़ों रुपए लेकर देश के बाहर चले जाते हैं, वहीं देश में डाटा लीक हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, बैंकों में आपका डाटा कितना सुरक्षित है। आज बैंकों में लूट हो रही है। लोग उसका धन लेकर भाग रहे हैं। आपका धन बैंकों में कितना सुरक्षित है? उन्होंने पीएनबी के 10 हजार एटीएम के डाटा कथित तौर पर लीक होने तथा एसबीआई के 32 लाख क्रेडिट एवं डेबिट कार्डधारकों की सूचनाओं में कथित तौर पर सेंध लगाने के कुछ समय पहले हुए मामलों के उदाहरण दिए।

सिंघवी ने कहा कि एनसीसी के 13 लाख कैडेटों को एप डाउनलोड करने को मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें एनसीसी कैडेटों के सम्पर्क और ईमेल आदि की जानकारियां भी साझा होने का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री जितना समय संवाददाता सम्मेलन करने में लगा देते हैं, उतना समय यदि हमारे महत्वपूर्ण डाटा की सुरक्षा की व्यवस्था करने में लगाते तो डाटा लीक होने की नौबत नहीं आती।

कांग्रेस की सदस्यता अभियान के लिए बनाए गए एप को पार्टी द्वारा हटा लिए जाने के बारे में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसके मात्र पन्द्रह हजार एप डाउनलोड हुए थे। इससे यह पता चला कि लोग कांग्रेस के ऑफलाइन ढंग से ही सदस्य बनना चाहते हैं, इसीलिए पार्टी ने यह एप हटा लिया। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

अगला लेख