Daily Horoscope
✕

दलाई लामा बोले, परमाणु हथियार मुक्त दुनिया वक्त की मांग...

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (17:51 IST)
वाराणसी। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने एक निश्चित समय सीमा के भीतर दुनियाभर से परमाणु हथियार के खात्मे की जरूरत पर बल देते हुए तमाम परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों से 21वीं शताब्दी को 'शांति की शताब्दी' बनाने का आवाह्न किया।


भारतीय विश्वविद्यालय संघ के 3 दिवसीय 92वें वार्षिक अधिवेशन का सोमवार को यहां उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार मानव समुदाय के लिए सबसे अधिक खतरनाक है और इसे 2-3 वर्षों की अवधि में समाप्त किया जाना समय की मांग है।

सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि लामा ने विश्व युद्ध के दौरान हुए सामूहिक नरसंहारों का जिक्र करते हुए कहा कि सोमवार को उससे भी ज्यादा खतरनाक स्थिति उन्हें नजर आ रही है। परमाणु हथियारों के जमा करने की विश्वव्यापी होड़ से मानव के सामूहिक विनाश की इबारत लिख दी है वहीं इससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में तेजी बढ़ते तापमान और पीने के पानी की लगातार कमी के लिए परमाणु हथियारों की होड़ काफी हद तक जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि परमाणु हथियार विश्व मानव समुदाय पर हर प्रकार से नुकसानदेह है। इसलिए तत्काल कोई समय सीमा तय कर उसे नष्ट करने के लिए ठोस प्रयास शुरू कर देना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख