Hanuman Chalisa
✕

मौसम अलर्ट : चक्रवाती तूफान 'फेथई' से ओडिशा और आंध्र में भारी बारिश का आशंका

Updated: रविवार, 16 दिसंबर 2018 (21:10 IST)
भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान 'फेथई' जल्द आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है और इसके चलते सोमवार को ओडिशा व आंध्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। सोमवार को आंध्र में हवाएं 100 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की आशंका है। आपदा विभाग ने शनिवार से ही 'फेथई' से निपटने के लिए अपनी तैयारियां कर रखी है।
 
 
यहां मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में आसमान में घने बादल छाए रहे जबकि चक्रवात के प्रभाव से वहां भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अनुसार रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नौपदा, बारागढ़, बालनगीर, झारसुगुड़ा और संबलपुर जिलों में सोमवार को जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है और यह उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़़ जाएगा तथा सोमवार दोपहर तक ओंगोल एवं काकीनाड़ा के बीच आंध्रप्रदेश के तट से टकराएगा। तट से टकराने के बाद यह तूफान कमजोर पड़ सकता है।
 
चक्रवाती तूफान 'फेथई' बढ़ रहा है आगे : चक्रवाती तूफान 'फेथई' पिछले छह घंटे के दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़  गया है। इसके अगले 24 घंटों  के दौरान बेहद तेज होकर उग्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की  संभावना है।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 17 दिसम्‍बर की दोपहर में इसके उत्‍तर-उत्‍तरपश्चिम की ओर बढ़ने और मछलीपट्टनम तथा काकीनाडा के बीच आंध्र प्रदेश के समुद्र तट को  पार करने की काफी संभावना है। स्थिति के देखते हुए 16 एवं 17 दिसम्बर को आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने की गतिविधियों को पूरी तरह स्थगित किया गया है। 
 
इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 दिसम्बर को आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों  में भी कुछ स्थानों पर बेहद भारी यानी 20 सेंटीमीटर तक  वर्षा होने की संभावना है। 16 दिसम्बर को उत्तरी तमिलनाडु के सटे हुए जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा की उम्मीद है। 
 
17 दिसम्‍बर को ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर वर्षा तथा छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा एवं 16 व 17 दिसम्बर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 17 दिसम्बर को झारखण्ड में कई स्थानों पर वर्षा तथा छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, ₹69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग

CM योगी बोले- पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता से आने लगते थे फोन, अब यूपी में अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना

अगला लेख