suvichar
✕

तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश में तूफान निवार का खतरा, चेन्नई में बारिश शुरू

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (17:01 IST)
नई दिल्ली। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'निवार' खतरा मंडरा रहा है। तूफान के असर से यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। इस बीच, चेन्नई में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। 
 
हमारे चेन्नई संवाददाता के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा ये तूफान आगे की तरफ बढ़ रहा है। चेन्नई में इस तूफान के प्रभाव के चलते बारिश की शुरुआत हो चुकी है। 25 नवंबर को यहां भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। बुधवार को यह तूफान दक्षिण आंध्रप्रदेश के इलाकों में अपना असर छोड़ सकता है। 
 
तूफान के मद्देनजर मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने तूफान को लेकर समीक्षा बैठक की है।
 
बताया जा रहा है कि 'निवार' अगले 24 घंटे में ये चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। फिलहाल यह पुडुचेरी से 600 किलोमीटर दक्षिण में है, जबकि चेन्नई से दक्षिण पूर्व में 630 किलोमीटर की दूरी पर है। वेदर इंडिया के मुताबिक यह तूफान 25 नवंबर को सुबह पुडुचेरी में टकरा सकता है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर को दोपहर में ये तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर जाएगा। इस दौरान 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
<

Cabinet Secretary Rajiv Gauba chairs meeting of National Crisis Management Committee to review the status of impending cyclone with the Chief Secretaries of Andhra Pradesh, Tamil Nadu and Puducherry through video conferencing.

— All India Radio News (@airnewsalerts) November 23, 2020 >
केंद्र की तरफ NDRF की 6 टीमें भी भेजी गई हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मामल्लपुरम और कराईकल क्षेत्रों में भूस्खलन भी हो सकता है।
 
स्काइमेट के मुताबिक तूफान उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए तमिलनाडु के तटों की ओर जाएगा। इसके श्रीलंका पर लैंडफॉल करने की आशंका नहीं है। तूफान ‘निवार’ के 25 नवंबर को कराईकल के उत्तरी हिस्सों में पुडुचेरी के निकट टकराएगा।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख