Daily Horoscope
✕

चक्रवात निवार : आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी पर खतरा, NDRF ने 30 दलों को तैयार किया

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (01:15 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने चक्रवात ‘निवार’ के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए 30 दलों को तैयार किया है। यह तूफान मंगलवार से गुरुवार के बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है।
 
एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 12 दलों की पूर्व तैनाती कर दी गई है, वहीं 18 अन्य इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में तैनाती के लिए तैयार हैं।
 
इन दलों को प्रभावित क्षेत्रों से स्थानीय लोगों को निकालने में सहायता पहुंचाने समेत राहत और बचाव कार्यों के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए तैनात किया जाएगा।
 
एनडीआरएफ के एक दल में कार्यों को देखते हुए करीब 35 से 45 जवान होते हैं और उनके पास पेड़ तथा खंभों को काटने की मशीनें, सामान्य दवाएं और प्रभावितों की मदद के लिए अन्य संसाधन होते हैं।
 
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने सोमवार को यहां बैठक की और तूफान के मद्देनजर अनेक उपायों पर विचार करने के साथ ही संबंधित राज्य सरकारों समेत अनेक पक्षों को प्रभावित क्षेत्रों में किसी की जान नहीं जाने देने और सामान्य स्थिति जल्द बहाल करने का निर्देश दिया।
 
आंध्र प्रदेश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र तूफान में बदल सकता है और 25 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु तथा दक्षिण आंध्र के बीच तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।
 
राज्य आपदा प्रबंधन आयुक्त के. कन्ना बाबू ने कहा कि समुद्र में लहरें तेज होंगी और मछुआरों को तीन दिन तक पानी में नहीं जाना चाहिए। पुडुचेरी प्रशासन ने भी तूफान का सामना करने के लिए बहुस्तरीय योजना तैयार की है।
 
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को अनेक विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पुडुचेरी और कराईकल में मंगलवार से बारिश हो सकती है।
 
भारत मौसम विभाग ने कहा है कि यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के मामल्लापुर और कराईकल के बीच बुधवार को तूफान टकराने की आशंका है।
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

अगला लेख