ganesh chaturthi
✕

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में लगातार चौथे दिन Corona से 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (02:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,454 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 11.94 प्रतिशत रही तथा 121 और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 8,512 हो गई। यह लगातार चौथा दिन रहा, जब दिल्ली में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने ताजा बुलेटिन में बताया कि रविवार को कुल 37,307 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 18,046 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई। दिल्ली में अब तक एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले 11 नवंबर को सामने आए थे, जब 8,593 संक्रमितों का पता चला था। उस दिन 85 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई थी।
 
सोमवार को संक्रमण से 121 लोगों की मौत हुई। रविवार को भी संक्रमण के कारण इतने ही लोग मारे गए थे। पिछले 12 दिन में छठी बार एक दिन में मौत के मामलों की संख्या 100 से अधिक है। सोमवार को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 37,329 रही जबकि रविवार को यह संख्या 40,212 थी।
 
बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,34,317 पहुंच गई है, जिनमें से 4,88,476 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में मामूली गिरावट आई है। यह सोमवार को 4,692 हो गयी, जबकि रविवार को यह संख्या 4,697 थी।
 
बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 अस्पतालों में कुल बिस्तरों की संख्या 17,553 है जिनमें से 8,089 खाली हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शहर में कोविड-19 से मृत्यु दर में बढ़ोतरी के लिए पराली जलाने से हुए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह में मृतकों की संख्या घटेगी।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख