sawan somwar

चक्रवात मिगजॉम हुआ कमजोर, ओडिशा में मध्यम बारिश जारी

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (14:58 IST)
Cyclone Migjom : चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' (Migjom) के कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के कारण ओडिशा (Odisha) के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को मध्यम बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि गजपति जिला प्रशासन ने भारी बारिश (heavy rains) के कारण जिले के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' कमजोर पड़ गया है। यह बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे खम्मम से लगभग 50 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, गन्नावरम (विजयवाड़ा) से 110 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और जगदलपुर से 250 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने कहा कि चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होकर और अधिक कमजोर पड़ने की संभावना है।

ALSO READ: चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' से चेन्नई में भारी बारिश, बड़े पैमाने पर बिजली कटौती
 
ओडिशा के लिए अब चक्रवात को लेकर कोई खतरा नहीं : विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने कहा कि ओडिशा के लिए अब चक्रवात को लेकर कोई खतरा नहीं है, हालांकि चक्रवात के प्रभाव की वजह से गंजम, गजपति, कालाहांडी, कंधमाल और नबरंगपुर जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है। इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत वर्षा 6.5 मिमी दर्ज की गई जबकि कोरापुट जिले के पोट्टांगी ब्लॉक में सबसे अधिक 106.0 मिमी बारिश हुई।
 
मंगलवार रात हुई मूसलधार बारिश : आईएमडी के अनुसार गंजम, गजपति, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मलकानगिरि और रायगढ़ जिलों में गुरुवार को सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम केंद्र ने बताया कि मलकानगिरि, कोरापुट और रायगढ़ जिले में भी मंगलवार रात मूसलधार बारिश हुई।

ALSO READ: तूफान मिगजॉम के कारण विजयवाड़ा में फंसे टेबल टेनिस के 200 खिलाड़ी
 
सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा : गजपति जिला प्रशासन ने भारी बारिश के कारण बुधवार को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने बताया कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र बुधवार को बंद रहेंगे। विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने कहा कि ओडिशा के लिए अब चक्रवात का खतरा नहीं है, क्योंकि यह मंगलवार दोपहर को आंध्रप्रदेश में पहुंच गया है। साहू ने कहा कि जिला प्राधिकारियों को बारिश कम होने के बाद नुकसान की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रिपोर्ट की जांच के बाद मुआवजा प्रदान किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख