Hanuman Chalisa
✕

Cyclone Biparjoy Update : द्वारका, जामनगर, भुज में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

Updated: बुधवार, 14 जून 2023 (17:55 IST)
Cyclone Biparjoy Tracker:  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy)  तूफान लगभग 150 किमी की रफ्तार से 15 जून की शाम सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। इससे पहले इसका असर दिखना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से 14 से 16 जून तक भारी वर्षा हो सकती है। खबरों के अनुसार द्वारका, जामनगर, भुज में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं।  
 
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में बिपरजॉय का असर देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।  
 
95 ट्रेनें रद्द : रेलवे ने 95 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पश्चिमी रेलवे का कहना है कि 15 जून तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। गुजरात से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।
 
आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय पोरबंदर से 350 किमी, द्वारका से 290 किमी दूरी पर केंद्रभूत है। हमारे पूर्वानुमान के मुताबिक यह 15 जून को शाम के समय तट से टकराएगा जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा तक होगी।
 
घरों में रहने की अपील : एनडीआरएफ के DIG मोहसिन शाहिदी ने कहा कि  गुजरात में 15 तारीख की शाम चक्रवात का लैंडफॉल होने वाला है, इसके मद्देनजर NDRF की 18 टीम की तैनाती की गई है, SDRF की 13 टीम मौजूद है। स्थिति को देखते हुए 44,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं। कंट्रोल रूम सक्रिय है। लोगों से घर पर रहने की अपील है। 
 
तीनों सेना प्रमुखों से बात : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात 'बिपारजॉय' के प्रभाव से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की।
 
तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने में हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
 
सिंह ने ट्विटर पर कहा कि तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात 'बिपारजॉय' के संबंध में सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की।"
 
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति या आपात स्थिति से निपटने में अधिकारियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। चक्रवात ‘बिपारजॉय’ गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख