dharma sangrah
✕

सावधान, प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदला अम्फान, 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (08:39 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फान
बहुत प्रचंड है, जो बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकता है।
 
उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अम्फान प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा द्वीप तथा बांग्लादेश के हतिया द्वीपसमूह के बीच दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 165 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है, जो 195 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
 
महापात्र ने कहा कि इसके प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में 20 मई की दोपहर बाद या शाम को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर रुख करने तथा दीघा (पश्चिम बंगाल) एवं हतिया (बांग्लादेश) द्वीपसमूहों के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटीय क्षेत्रों को पार करने की काफी संभावना है।
 
उठ सकती है 4 से 6 मीटर ऊंची तूफानी लहरें : उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 19 और 20 मई को भारी से काफी मूसलाधार बारिश होगी। इन जिलों में पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता हैं।

तूफान के दस्तक देने के दौरान समुद्र से करीब 4 से 6 मीटर ऊंची तूफानी लहरें आने के कारण दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।
 
ओडिशा में यहां हो सकती है भारी बारिश: तटीय ओडिशा में भी 19 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तटीय ओडिशा में जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, बालासोर, भद्रक और मयूरभंज जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और खोरधा तथा पुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
उत्तरी ओडिशा में बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और क्योंझर जिलों में 20 मई को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश : चंड चक्रवातीय तूफान ‘अम्फान’ के बांग्लादेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने के बीच यहां की सरकार ने सोमवार को करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख