dharma sangrah

इंदौर में 902 सैंपलों में 72 नए Corona पॉजिटिव मरीज मिले, 2 नई मौतें, कुल संक्रमित 2637

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (02:42 IST)
इंदौर। लॉकडाउन 4.0 में तमाम पाबंदियों से घिरे और रेड जोन में शामिल इंदौर में नए कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को 72 मरीजों की को‍रोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2600 के पार हो गई है। शहर में 2 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 103 हो गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया द्वारा देर रात जारी किए फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कुल 902 टेस्ट किए गए, जिसमें से 830 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई ज‍बकि 72 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 72 नए मरीज मिलने के बाद शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2637 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. जड़िया ने कहा कि मंगलवार को हमें कुल 416 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अब धीरे धीरे इन सैंपलों की संख्या घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 25 हजार 240 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आज 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1158 हो चुकी है।
 
ALSO READ: इंदौर में 88 वर्षीय मुक्ता जैन ने कोरोना से जंग जीतकर साबित किया 'डर के आगे जीत है'
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1376 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। सोमवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 75 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2437 पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख