kundali milan
✕

देश में बढ़ रहा है हैकर्स का आतंक, इस बार ऑयल इंडिया पर साइबर अटैक

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (07:47 IST)
डिब्रूगढ़। देश में हैकर्स का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हैकर्स देश की नामचीन संस्थान, सरकारी वेबसाइट्स और उनके ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट्स को अपना निशाना बना रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय एक साइबर हमले का शिकार हुआ है। कंपनी ने कार्यालय में अपने सभी कंप्यूटर और आईटी सिस्टम बंद कर दिए हैं।
 
ऑयल इंडिया के प्रवक्ता त्रिदेव हजारिका ने कहा कि सिस्टम सोमवार से बंद हैं और इस समस्या को हल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को जब हमें पता चला कि तीन से चार कंप्यूटर एक वायरस की चपेट में आ गए, तो हमें अपने सभी कंप्यूटर सिस्टम को लैन कनेक्शन से हटाना पड़ा। मुख्यालय के किसी भी कंप्यूटर में अब इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है।
 
हजारिका ने कहा कि आईटी विभाग नुकसान की सीमा का पता लगा रहा है। ऑयल इंडिया लिमिटेड इस समस्या को हल करने पर काम कर रहा है। पहले भी कंपनी को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार यह गंभीर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित संकट है, जिसे हल करने में समय लगेगा।
 
इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट हैकिंग का शिकार हुआ। खास बात है कि कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। पंजाब कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट में भी सोमवार को संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थी।
 
इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई थी। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख