sawan somwar

Weather Update : भीषण गर्मी से 21% रह गया जलाशयों का भंडारण, CWC ने जारी की रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (21:56 IST)
CWC report on water level released : देश में बीते कुछ सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच 150 प्रमुख जलाशयों के भंडारण स्तर में लगातार गिरावट आई है और यह कुल भंडारण क्षमता का 21 प्रतिशत रह गया है।
 
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को देशभर के 150 प्रमुख जलाशयों के ताजा भंडारण स्तर की स्थिति पर अपना साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया। जल विद्युत परियोजनाओं और जलापूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इन जलाशयों की संयुक्त भंडारण क्षमता 178.784 अरब घन मीटर (बीसीएम) है, जो देश में निर्मित कुल भंडारण क्षमता का लगभग 69.35 प्रतिशत है।
ALSO READ: heat wave in Delhi : दिल्ली में गर्मी ने दिला दी कोरोना काल की याद, श्मशान घाटों में शवों का अंबार
जलाशयों का मौजूदा भंडारण 10 वर्ष के औसत से भी कम : सीडब्ल्यूसी के मुताबिक बृहस्पतिवार तक इन जलाशयों में उपलब्ध जल भंडारण 37.662 बीसीएम है, जो उनकी कुल क्षमता का 21 प्रतिशत है। जलाशयों का मौजूदा भंडारण 10 वर्ष के औसत (सामान्य) भंडारण 41.446 बीसीएम से भी कम है। इस प्रकार, मौजूदा भंडारण पिछले वर्ष के स्तर का 80 प्रतिशत तथा इस अवधि के सामान्य भंडारण का 91 प्रतिशत है। उत्तरी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से लंबे समय से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई क्षेत्रों में जल संकट पैदा हो गया है।
ALSO READ: भारत में गर्मी से सैकड़ों की मौत, अस्पतालों में शवों का ढेर
जलाशयों की भंडारण क्षमता के मद्देनजर देश के दक्षिणी क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में 42 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम है। मौजूदा समय में इन जलाशयों में उपलब्ध भंडारण 8.508 बीसीएम (क्षमता का 16 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 21 प्रतिशत और सामान्य भंडारण 20 प्रतिशत से कम है।
 
देश के उत्तरी राज्यों में निगरानी वाले 10 जलाशय हैं : हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान सहित देश के उत्तरी राज्यों में निगरानी वाले 10 जलाशय हैं, जिनकी कुल क्षमता 19.663 बीसीएम है। इनमें वर्तमान भंडारण 5.488 बीसीएम (क्षमता का 28 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 39 प्रतिशत और सामान्य भंडारण से 31 प्रतिशत से कम है। असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार समेत पूर्वी क्षेत्र में कुल 23 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20.430 बीसीएम है।
ALSO READ: 2 चक्रवाती प्रणालियों के कारण केरल और असम में बाढ़ ने ढाया कहर, CWC ने जारी की रिपोर्ट
इन जलाशयों में उपलब्ध मौजूदा भंडारण 3.873 बीसीएम (क्षमता का 19 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 18 प्रतिशत से थोड़ा बेहतर है, लेकिन सामान्य भंडारण 23 प्रतिशत से कम है। देश के पश्चिमी क्षेत्र में, गुजरात और महाराष्ट्र के 49 जलाशयों की कुल क्षमता 37.130 बीसीएम है। इन जलाशयों में मौजूदा भंडारण 7.608 बीसीएम (कुल भंडारण क्षमता का 20.49 प्रतिशत) है।
 
देश के मध्य क्षेत्र में हैं 26 जलाशय : देश के मध्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं, जहां 26 जलाशय हैं और उनकी कुल भंडारण क्षमता 48.227 बीसीएम है। इन जलाशयों में मौजूदा भंडारण 12.185 बीसीएम (क्षमता का 25 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 32 प्रतिशत और सामान्य भंडारण क्षमता का 26 प्रतिशत से भी कम है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख