biodatamaker

आज बैंक से सिर्फ बुजुर्ग बदलवा सकेंगे 500, 1000 के नोट

Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2016 (00:23 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद बैंकों के आगे रोजाना लग रही लंबी लाइनें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी बैंकों में लंबी लाइनें लगी रहीं। नोट के लिए पूरा देश परेशान हैं, इसी बीच आज इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) ने फैसला किया है कि शनिवार को देशभर के बैंक आम लोगों के लिए 500 और 1000 के नोट नहीं बदलेंगे और लंबी लाइनें लगाना बेकार है। बैंक शनिवार को केवल वरिष्ठ नागरिकों के ही 500 और 1000 के नोट बदलेंगे। 
शनिवार को घर के बुजुर्ग व्यक्ति बैंकों में जाकर पुराने नोट बदलवा सकते हैं। बैंक में वे कुल 2 हजार रुपए के नोट ही बदलवा सकते हैं। पहले यह सीमा 4500 की थी लेकिन केंद्र सरकार ने इसे घटाकर 2 हजार रुपए कर दिया है। बैंक एसोसिएशन के फैसले से वे लोग सावधान हों जाएं जो अल सुबह से बैंकों में लाइन लगाने लग जाते हैं। इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा होती है। कल बैंक सिर्फ वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) को ही नोट बदलवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।  
 
प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को दी सलाह : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिन्होंने 8 नंवबर की रात से कानूनी रूप से 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा की थी, उन्होंने आज अपने सभी सांसदों को सलाह दी है कि वे शनिवार, रविवार और सोमवार को अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और जनता से मिलें। मोदी ने कहा कि सांसद लोगों, बैंकों और एटीएम की समस्याओं को हल करें।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख