• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Currency ban : European Union
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (16:23 IST)

नोटबंदी, यूरोपीय संघ ने किया 'नोटबंदी' का स्वागत

#नोटबंदी

Currency ban
नई दिल्ली। यूरोपीय संघ ने कालेधन और महंगाई पर रोक लगाने के लिए पांच सौ और एक हजार रुपए के पुराने नोट को बंद करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
भारत की यात्रा पर आए यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष जिर्की कताइनेन ने शनिवार को कहा कि यूरोपीय संघ बड़ी कीमत के नोट वापस लेने के भारत के निर्णय का स्वागत करता है। कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए किए गए सभी उपाय लोगों और वित्तीय प्रणाली के लिए हमेशा अच्छे होते हैं।    
           
कताइनेन ने अपनी यात्रा के दौरान भारत सरकार और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यात्रा के पहले दिन उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन, वित्तमंत्री अरुण जेटली, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात की। 
 
पनगढ़िया ने उन्हें मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों के बारे में जानकारी दी और उनके साथ भारत-यूरोपीय संघ के बीच व्यापार मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। (वार्ता)