Daily Horoscope
✕

नोटबंदी: चीन से आए हैं एटीएम के पुर्जे...

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (14:32 IST)
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले के बाद से ही बैंकों, एटीएम और पोस्ट ऑफिस के बाहर लगी कतारें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। नोट रद्द किए जाने के फैसले के नौ दिनों बाद भी लगभग 2 लाख एटीएम में से केवल 18,000 एटीएम को ही 500 और 2000 रुपए के नए नोटों के हिसाब से तैयार किया जा सका है। इसके लिए पुर्जे चीन से मंगाए गए हैं। 
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकल वेंडरों के पास एटीएम के कुछ पुर्जे नहीं हैं और सरकार एटीएम में जल्द बदलाव करने के लिए चीन से पुर्जे मंगा रही है।
 
उन्होंने कहा कि देश में मैग्नेटिक पुर्जे और हार्डवेयर का भंडार खत्म हो गया है। इन्हें चीन से खरीदा जा रहा है। पुर्जे मिल जाने पर सभी एटीएम को दुरुस्त करने में एक सप्ताह से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।
 
एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि कुछ एटीएम में इन पुर्जों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुर्जों का इंतजाम किया गया है। इस मामले में कोई समस्या नहीं होगी।
 
अधिकारी ने कहा कि हार्डवेयर का इस्तेमाल करेंसी नोट का वजन करने और उसी के मुताबिक उसे एटीएम से बाहर निकालने में होता है। उन्होंने कहा, 'यह वजन के हिसाब से नोट बाहर निकालता है। अगर एटीएम नोट को तौल नहीं पाएगा तो काम ही नहीं करेगा।'
 
हालांकि कुछ बैंकरों का मानना है कि अगर एटीएम की इस समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ सकती है। (भाषा) 
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

अगला लेख