dipawali
✕

कश्मीर में CRPF ने किए हवाई फायर, जांच चौकी पार कर संदिग्ध भागा

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (16:39 IST)
श्रीनगर। केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (CRPF) के जवानों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मेाटरसाइकल सवार एक युवक के बिना रुके जांच चौकी पार कर जाने के बाद चेतावनी के रूप में हवा में गोलियां चलाईं।
  
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को अनंतनाग में केपी रोड पर सीआरपीएफ द्वारा स्थापित जांच चौकी पर एक मोटरसाइकल सवार युवक और पिछली सीट पर बैठे उसके दोस्त को रुकने का संकेत दिया गया।
  
उन्होंने बताया कि युवक ने मोटरसाइकल नहीं रोकी और जांच चौकी पार कर गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने चेतावनी के रूप में हवा में गोलीबारी की। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है और युवक को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 
 
इस महीने की शुरुआत में इसी केपी रोड पर एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए थे। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया था। 
 
आतंकवादियों द्वारा संभावित आईईडी हमले को लेकर खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद घाटी में, विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
सांकेतिक फोटो

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख