biodatamaker
✕

क्रीमीलेयर मानक से छूट वाले पदों की पहचान के नियम तैयार

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (20:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय उपक्रमों और सरकारी क्षेत्र के बैंकों व वित्तीय संस्थानों में सरकारी नौकरियों के समकक्ष ऐसे ऐसे पदों की पचहान के लिए नियम तय कर लिए हैं जिनके मामले में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के मामले में क्रीमीलेयर से छूट दी जा सकती है।
 
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस आशय के एक प्रस्ताव को मंत्रियों के एक समूह के निरीक्षण और मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है।
 
इसी समिति ने हाल में केंद्र सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमीलेयर की ऊपरी सीमा को मौजूदा 6 से 8 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस पैमाने की जरूरत इसलिए हुई, क्योंकि सरकारी उपक्रमों और सरकार के तुलनात्मक पदों में स्पष्टता का अभाव था।
 
मानक तय किए जाने की कवायद करीब 23 साल बाद हुई है जब इससे पहले 1993 के एक कार्यालय आदेश में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सरकारी भर्तियों में अन्य पिछड़ा वर्गों को 27 फीसदी आरक्षण की बात करते हुए क्रीमीलेयर में आने वाली श्रेणियां तय की थीं।
 
उस आदेश में केवल यह कहा गया था कि सरकार के ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए तय मानदंड पीएसयू, बैंकों और वित्तीय संस्थानों में समान और तुलनात्मक पदों पर रहने वाले अधिकारियों पर भी लागू होंगे। अधिकारी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आरक्ष्ण के लाभ के मामले में सरकारी और सरकारी वित्तीय संस्थानों के पदों और सरकारी नौकरियों के पदों के बीच समानता लाना है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख