ramcharitmanas

सरकार का आधार पर सेंध से इंकार

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (20:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने रविवार को कहा कि आधार प्रणाली में डाटा सेंधमारी से बचाव के ठोस उपाय किए गए हैं। प्राधिकरण ने ऐसी खबरों को खारिज किया है कि कुछ विदेशी एजेंसियों ने आधार के बायोमीट्रिक डाटा तक कथित तौर पर पहुंचने का रास्ता बना लिया था।
 
प्राधिकरण का बयान विकीलीक्स उसी रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें उसने संकेत दिया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए आधार के डेटाबेस तक पहुंचने का रास्ता कथित रूप से बना लिया था।
 
इन आरोपों का खंडन करते हुए प्राधिकरण ने कहा गया है कि आधार के लिए बायोमीट्रिक आंकड़ों को जुटाने की प्रणाली हमारे देश के भीतर ही विकसित की गई है और इसमें पर्याप्त और आधुनिक सुरक्षा फीचर हैं, जो किसी भी संभावित अनाधिकृत पहुंच या किसी भी प्रकार के बायोमीट्रिक डिवाइस में डाटा के ट्रांसमिशन को रोकने में सक्षम है।
 
प्राधिकरण ने कहा कि इस तरह की गलत खबरें निजी हितों के लिए फैलाई जा रही हैं। प्राधिकरण ने कहा कि आधार प्रणाली में उपयोग किया जाने वाला किसी भी तरह का बायोमीट्रिक उपकरण पूरी तरह आंतरिक जांच के बाद उपयोग किया जाता है और बाहर इस तरह के उपकरणों को मानक परीक्षण गुणवत्ता प्रमाण पत्र के माध्यम से प्रमाणित किया जाता है।
 
अभी तक 117 करोड़ लोगों को आधार संख्या दी गई है और प्रतिदिन करीब 4 करोड़ आधार प्रमाणन किए जाते हैं। आज तक आधार के बायोमीट्रिक आंकड़े के रिसाव का एक भी मामला सामने नहीं आया है। (भाषा)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख