suvichar
✕

Delhi: पार्षद बॉबी किन्नर ने आप छोड़ी, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में हुईं शामिल

Updated: मंगलवार, 20 मई 2025 (19:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में पार्षद बॉबी किन्नर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया और नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल हो गईं। बॉबी किन्नर आप छोड़कर नवगठित पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल होने वाली 16वीं पार्षद बन गई हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा नगर निकाय में कथित उपेक्षा तथा खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के गठन की घोषणा की।ALSO READ: Aap का आरोप, सिसोदिया और जैन के खिलाफ ACB का मामला उन पर दबाव बनाने की राजनीतिक चाल
 
लोग नाखुश हैं, क्योंकि वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा : सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 का प्रतिनिधित्व करने वाली बॉबी किन्नर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताया। किन्नर ने कहा कि लोग नाखुश हैं, क्योंकि वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। मैंने पार्टी छोड़ दी है, क्योंकि मैं लोगों के लिए काम करना चाहती हूं।ALSO READ: AAP से असंतुष्ट दिल्ली नगर निगम के 13 पार्षदों ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी
 
आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर समर्थन की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए बॉबी किन्नर ने कहा कि हर कोई नाखुश है। पार्टी में कोई भी नहीं सुनता है और पार्षदों को बोलने का मौका भी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को उठाने के लिए कोई मंच नहीं है। अगर सदन ठीक से नहीं चलेगा तो कोई काम कैसे होगा? सत्र मुश्किल से 5 मिनट तक चलता है। हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जहां मुद्दे उठाए जा सकें और उन पर गंभीरता से चर्चा की जा सके।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख