Daily Horoscope
✕

Coronavirus : चीन से लौटे 39 और गुजराती, अब तक 103 लौटे

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (20:29 IST)
गांधीनगर। कोरोना वायरस के चलते चीन में मची अफरातफरी के बीच शनिवार को वहां रहने वाले 39 और गुजराती वापस लौट आए। 
 
इसके साथ ही कोरोना विषाणु के संक्रमण के मामलों का पता चलने के बाद पिछले कुछ दिनों में वहां से गुजरात वापस लौटने वालों की कुल संख्या बढ़कर 103 हो गई है। इनमें से सर्वाधिक 24 लोग महेसाणा जिले के रहने वाले हैं, बनासकांठा जिले के 20 तथा साबरकांठा और सूरत जिलों के 10-10 लोग लौटे हैं।
 
चीन में रहने वाले लोगों के परिवारों की सुविधा के लिए यहां राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए सुविधा केंद्र की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर तृप्ति व्यास ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लौटे गुजरातियों में से किसी में कोरोना संक्रमण का पता नहीं चला है।

सभी लौटने वालों की व्यापक जांच की जा रही है। अब तक चीन में रहने वाले जिन गुजराती लोगों के परिजनों ने सुविधा केंद्र से संपर्क किया है। इनमें से अधिकतर वहां पढ़ने गए छात्र हैं। 
ALSO READ: Corona virus : भारतीय की मदद के लिए उड़े एयर इंडिया के विमान, इमरान खान ने किया पाकिस्तानियों को निराश
उन्होंने बताया कि उनके केंद्र की ओर से जमा किए गए आंकड़ों में चीन से शनिवार सुबह एयर इंडिया के विशेष विमान से लौटे 324 भारतीयों में शामिल किसी गुजराती (अगर कोई हो तो) को शामिल नहीं किया गया है। ज्ञातव्य है कि ऐसा ही एक विमान फिर से आज चीन गया है और रविवार को उसके लौटने की संभावना है।
 
आज उस विमान से लौटे सभी लोगों को नई दिल्ली के दो शिविरों में एहतियाती तौर पर दो सप्ताह के लिए रखा गया है क्योंकि कोरोना वायरस के लक्षणों को दिखने में दो सप्ताह तक का समय लगता है।
 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख