ramcharitmanas
✕

कोरोना वैक्सीन… नपुंसकता…! एकदम बकवास बात…

Published: रविवार, 3 जनवरी 2021 (14:25 IST)
मीड‍िया ने DCGI के निदेशक वीजी सोमानी से पूछा गया है कि ऐसी अफवाहें चल रही है कि इस कोरोना वैक्सीन को लेने से आदमी नपुंसक हो सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये एकदम बकवास बात है और इसे जरा भी तवज्जो नहीं देनी चाहिए।

जैसा कि आशंका थी कोरोना वैक्‍सीन आने के बाद इसे लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आएगीं। अब जो सबसे चौंकाने वाली अफवाह वैक्‍सीन को लेकर आई है वो यह है कि इसे लगाने के बाद आदमी नपुंसक हो सकता है।


बता दें कि भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। DCGI ने रविवार को दोनों वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दे दी। अब देश में इस वैक्सीन को सार्वजनिक रूप से लगाया जा सकेगा।

हालांकि, इस वैक्सीन को अप्रूवल मिलने से पहले ही कुछ लोगों ने इसे लेकर अफवाहें उड़ाई। कुछ लोगों ने वैक्सीन के साइड इफेक्ट को बढ़ा चढ़ाकर बताया। तो कुछ लोगों ने कहा कि इस वैक्सीन को लेने से इंसान नपुंसक हो सकता है। आज DCGI के निदेशक वीजी सोमानी ने इस अफवाहों को बकवास बताया और इसे सिरे से खारिज कर दिया।

DCGI के निदेशक वीजी सोमानी वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में कि ये वैक्सीन 110 प्रतिशत सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर जरा भी चिंता होती तो वे इसके इस्तेमाल की इजाजत नहीं देते। इन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार, सरदर्द, एलर्जी जैसी मामूली दिक्कतें हो सकती है।

बता दें कि शनिवार को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस वैक्सीन को लेने से इनकार कर दिया था और इसे बीजेपी की राजनीतिक वैक्सीन बताया था। इसके बाद अखिलेश के विधायक आशुतोष सिन्हा ने कहा था कि ये वैक्सीन नपुंसक बनाने वाली हो सकती है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख