dharma sangrah
✕

Corona virus: डॉक्‍टर सोशल मीडिया… मोमोज से होगा, शराब से दूर भागेगा कोरोना!

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (18:15 IST)
क्‍या मोमोज खाने से कोरोना हो सकता है, क्‍योंकि मोमोज एक चाइनीज डिश है। क्‍या रम और व्‍हिस्‍की के दो पैग लगाने से कोरोना जैसा वायरस दूर रहेगा।

सोशल मीडिया पर दरअसल आजकल कुछ ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल रही हैं। भारत में कोरोना की एंट्री के साथ ही यहां इस तरह की अफवाहों ने डेरा जमा लिया है और सोशल मीडिया डॉक्‍टर बन गया है। यह डॉक्‍टर सोशल मीडिया कई तरह की बहकी-बहकी बातें कर रहा है। लेकिन बेहतर होगा, डॉक्‍टर सोशल मीडिया की प्रिस्‍क्राइब की हुई दवाओं को न ही आजमाए। क्‍योंकि हकीकत तो यह है कि अभी कोरोना के लिए कोई इलाज है ही नहीं, फिलहाल इससे बचाव ही इसका उपाय और इलाज है।

आइए बताते हैं डॉक्‍टर सोशल मीडिया क्‍या-क्‍या कह रहा है।

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सांस लेने से भी कोरोना वायरस फैल रहा है। अब कमाल की बात यह है कि आदमी इससे बचने के लिए सांस ही नहीं लेगा तो भाई जिएगा ही कैसे। वो तो यूं ही मर जाएगा। हां, लेकिन बीमार व्‍यक्‍ति के थूंकने और छींकने वाले के संपर्क में आने से आपको यह संक्रमण हो सकता है।

मोमोज खाऊं या नहीं
वहीं यह भी कहा जा रहा है लोग जितनी जल्‍दी हो सके मोमोज खाना बंद कर दें, क्‍योंकि मोमोज एक चाइनीज डिश है। ये भी बेहद ही दिलचस्‍प अफवाह है, जो यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया डॉक्‍टर बनने के चक्‍कर में उडाई जा रही है। इस बात में कोई सच्‍चाई नहीं है। मोमोज चीन का खाद्य पदार्थ जरुर है, लेकिन यह बन तो आपके ही शहर में आपके सामने ही बन रहा है न। हां, इतना जरुर ध्‍यान रखना है कि खाते समय सफाई का ध्‍यान रखना है।


व्‍हिस्‍की के दो पैग में कोरोना का इलाज
डब्‍लूएचओ ने कोरोना को अंतरराष्‍ट्रीय आपदा बताया है। ऐसे में फिलहाल दुनिया के कई देश इसका इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं। यानी फिलहाल बचाव ही एकमात्र इसका इलाज है, इसीलिए बाहर से आने वाले संदिग्‍ध लोगों की जांच की जा रही है। शराब पीने से कोरोना नहीं होगा, यह कोरी अफवाह है। इसी तरह गाय के गोबर और मूत्र से भी फिलहाल इसका इलाज संभव नहीं है। डब्‍लूएचओ ने हाथ धोने की सलाह दी है, शराब पीने की नहीं।

क्या मास्क से भी हो सकता है कोरोना?
डब्‍लूएचओ के मुताबिक जिस मास्क को आप पहन रहे हैं, उसे सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए। अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोने चाहिए। मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहे। उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़कर ही निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिए।

परफ्यूम या क्लोरिन से मरेगा कोरोना?
सोशल मीडिया यह भी कह रहा है कि परफ्यूम या क्‍लोरिन स्‍प्रे करने से वायरस मिट जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। इससे आपकी आंखों और मुंह को नुकसान हो सकता है। दोनों में किटाणु मारने की क्षमता होती है लेकिन कोरोना के बारे में अभी यह बात सही नहीं है।

कुत्ते, बिल्ली और लहसून
पेट्स से किसी इंसान को कोरोना हुआ हो ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन पेट्स से संपर्क के बाद अच्छा होगा कि आप अपने हाथ पानी से धो लें। वहीं लहसुन ऐंटीबायोटिक है, लेकिन अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे पता चल सके कि इनसे कोरोना नहीं होगा।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख