Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, वैष्णो देवी यात्रा में आने वालों के लिए जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य

Updated: रविवार, 5 दिसंबर 2021 (13:52 IST)
जम्मू। वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खबर बेहद काम की है। वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट साथ लाने की शर्त को फिर से लागू कर दिया है। हालांकि कटरा समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है पर अब यह शर्त भी लागू कर दी गई है।
 
दरअसल वैष्णो देवी के दर्शनार्थ आने वालों में लगातार कोरोना पाजिटिव निकलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कल भी 48 से अधिक श्रद्धालु कोरोना पाजिटिव निकले थे।

रोचक बात प्रदेश में कोरोना जांच की यह थी कि प्रदेश के बाहर से आने वाले जो लोग कोरोना पाजिटिव निकल रहे हैं। प्रशासन उन्हें क्वारंटीन करने के स्थान पर उन्हें वापस अपने घरों को लौटा रहा है।
 
वरिष्ठ अधिकारी कहते थे कि वे ऐसा प्रदेश प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों के तहत कर रहे हैं। हालांकि वे इस पर चुप्पी साध लेते थे कि वापस घरों को लौटाए जाने वाले कोरोना पाजिटिव और कितने लोगों को संक्रमित करते हुए अपने घरों को लौटेंगे।
 
दरअसल कोरोना के नए स्वरूप के बाद प्रदेश मं पाबंदियों को सख्ती के साथ लागू किया जाने लगा है। कश्मीर में करीब 28 रेड जोन घोषित किए जा चुके हैं। जम्मू में भी एक मुहल्ले को सील किया गया है। पर एक मजेदार बात यह थी कि कश्मीर हाइवे पर रात के समय सफर करने वालों की कोई जांच नहीं हो रही थी। जिस कारण बहुत से लोग इस तरीके को अपनाते हुए जांच से बच रहे थे।
 
वैसे जम्मू व श्रीनगर एयरपोर्ट के अतिरिक्त जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी अब विदेशों से आने वालों की कोरोना जांच की जा रही है। चाहे उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लिए हैं या नहीं। साथ ही उन्हें सात दिनों के क्वारंटीन में भी रहना पड़ रहा है। इसके लिए मुफ्त और पेड क्वारंटीन सेंटर खोल दिए गए हैं। पेड क्वारंटीन सेंटरों में जम्मू व श्रीनगर के कई होटलों को चुना गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख