suvichar
✕

भाजपा विधायक का विवादित बयान, पंडित नहीं थे नेहरू, खाते थे गाय और सूअर का मांस

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (11:24 IST)
राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार ‍फिर विवादास्पद बयान दिया है। आहूजा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की है। अलवर के रामगढ़ से विधायक आहूजा ने कहा है कि नेहरू पंडित नहीं थे और यह उपाधि उनके नाम में कांग्रेस पार्टी ने जोड़ी है।

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि नेहरू पंडित नहीं थे। जो शख्स गाय और सूअर का मांस खाता है, वह पंडित नहीं हो सकता। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़ा है। उन्होंने यह बयान शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय का दौरा करने के बाद दिया। उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। रामगढ़ के विधायक ने यह बातें राजस्थान के पीसीसी प्रमुख सचिन पायलट के बयान के बाद कही।

सचिन पायलट ने कहा था कि राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर जाया करते थे। इस पर पलटवार करते हुए आहूजा ने कहा कि राहुल गांधी कभी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर नहीं गए। यदि मेरा दावा गलत है तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा या सचिन पायलट को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।
<

#WATCH: BJP MLA Gyan Dev Ahuja says, "Nehru was not a Pandit. One who ate beef and pork, cannot be a Pandit". (10.08.18) pic.twitter.com/faltELOAgr

— ANI (@ANI) August 11, 2018 >
उन्होंने राहुल की प्रस्तावित मंदिर यात्रा पर सवाल उठाते हुए पूछा, पायलट, गहलोत या गुलाम नबी आजाद को यह बताना चाहिए कि राहुल का यज्ञोपवीत संस्कार कब हुआ। जनेऊ यज्ञोपवीत संस्कार होने के बाद ही धारण किया जाता है।

यह पहली बार नहीं है जब भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है, इससे पहले भी वे लव जिहाद, गोहत्या को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं, जिस पर खूब हंगामा हुआ था। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख