dharma sangrah
✕

बांझ रहें, पर ऐसे बच्चे पैदा न करें, भाजपा के विधायक ने दी महिलाओं को नसीहत

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (16:40 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने अपने विवादित बयान के जरिए महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा है कि वे भले ही बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे को जन्म न दें, जो संस्कारी न हों और जो समाज में विकृति पैदा करते हों।


खबरों के मुताबिक, भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे के साथ आई, मगर उसने गरीब को ही हटा दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेता पैदा हुए।
<

Congress came up with slogan of 'Gharibi Hatao' but instead wiped out the poor.There are women who give birth to such leaders. Women should rather remain infertile than produce kids who are not 'sanskari' & who deform society: Guna BJP MLA Pannalal Shakya (13.6.18) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/6qhfV8LOyM

— ANI (@ANI) June 14, 2018 >
उन्‍होंने टिप्‍पणी करते हुए कहा, महिलाएं बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे पैदा न करें, जो न तो संस्कारी हों, और समाज में विकृति पैदा करते हों।'  उल्‍लेखनीय है कि भाजपा के ये वही विधायक पन्नालाल शाक्य हैं, जिन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर भी सवाल उठाया था। शाक्य ने कहा था, विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उन्हें हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। क्‍या हिन्दुस्तान इतना अछूत है।
उन्होंने कहा, भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य, युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ है। आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे। मगर हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता। (कोहली) उन्होंने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रुपए वहां (इटली) खर्च किए।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख