Narak Chaturdashi
✕

Web Viral: भोपाल के निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की खुली पोल, अभी से आ गई क्रैक?

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (15:58 IST)
हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर राज्य की भाजपासरकार पर हमला करते हुए एक तस्वीर पोस्ट किया और भोपाल के एक निर्माणाधीन ब्रिज के क्वालिटी पर सवाल खड़े किए थे। देखते ही देखते इसे 400 से ‍अधिक बार रिट्वीट किया गया।
 
एक निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर की तस्वीर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा-
 

‘यह है सुभाष नगर रेल्वे फाटक भोपाल पर बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज का एक पोल, जिसमें आ गई दरारे/क्रैक इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं, अभी तो पुल भी नहीं बना। एक भाजपा नेता के मार्ग दर्शन में निर्माण हो रहा है, फिर यह सब क्यों और कैसे? वाराणसी की दुर्घटना यहां भी ना हो जाये’।

क्या है इस वायरल तस्वीर की हकीकत..

जब हमने इस तस्वीर की हकीकत जानने के लिए गूगल इमेज सर्च की मदद ली, तो हमें इससे जुड़े कुछ और दावे देखने को मिले। पता चला कि सबसे पहले 2016 में इस तस्वीर को जीरकपुर फ्लाईओवर का बताया गया था, उसके बाद पिछले साल इसे हैदराबाद मेट्रो फ्लाईओवर का बताकर शेयर किया गया। हालांकि गलती का पता लगने के बाद दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट के लिए माफी मांग ली है।  

अब, सवाल यह है कि यह वायरल तस्वीर असल में कहां की है। 2016 में जब दावा किया जा रहा था कि यह तस्वीर दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के बीच पड़ते जीरकपुर फ्लाईओवर की है, उसी वक्त हकीकत सामने आ गई थी कि यह तस्वीर पाकिस्तान के रावलपिंडी के क्षतिग्रस्त मेट्रो पिलर की है। लेकिन फिर भी कुछ शरारती तत्व समय-समय पर इस तस्वीर को नई जगहों के नाम के साथ जोड़कर सोशल मीडिया में इस्तेमाल करते रहते हैं और लोग इसकी सत्यता जांचे बगैर ही शेयर करना शुरू देते हैं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख