dharma sangrah
✕

अयोध्या : मकर संक्रांति पर शुरू होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (10:06 IST)
वाराणसी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव और विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि मकर संक्रांति से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। राय ने कहा कि मंदिर को मजबूत एवं दीर्घायु बनाने के लिए देश के बड़े इंजीनियर और वैज्ञानिकों की टीम कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि चंपत राय संत समिति की बैठक में भाग लेने वाराणसी पहुंचे थे। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय में राय ने कहा कि मन्दिर को मजबूत बनाने के लिए मुंबई, गुवाहाटी एवं चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के विशेषज्ञ लगे हुए हैं।मकर संक्रांति तक मंदिर का नक्शा बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर 360 फुट लंबा और 235 फुट चौड़ा होगा। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 161 फुट होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर दर्शन करने जाने के लिए भक्तों को 32 सीढ़ियों से करीब साढ़े सोलह फुट ऊपर चढ़ना होगा।

राय ने बताया कि विशेषज्ञों को यह समझ नहीं आ रहा कि देशभर से आ रही चांदी का उपयोग कहां किया जाए।उन्होंने बताया कि मंदिर की नींव में लोहे की जगह तांबे की कील-पत्तियों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कहीं से भी सोने की ईंट नहीं आई है, चांदी बहुत आ रही।

राय ने बताया कि लोग धन का दान करें, धन संग्रह अभियान 14 जनवरी से शुरू किया जाएगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। लाखों कार्यकर्ता घर-घर जाकर धन संग्रह करने का काम करेंगे।(भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे

गुजरात के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 27 नवंबर को मेगा भर्ती मेला, कई नामी कंपनियां देंगी नौकरी का ऑफर

CJP नेता सौरव दास ने लगाया पासपोर्ट लीक करने का आरोप, बोले- हर हैंडल पर होगी कार्रवाई

संविधान दिवस पर 'मंथन': सीएम धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, अभियोजन विभाग के लिए कीं कई घोषणाएं

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

अगला लेख