Hanuman Chalisa
✕

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लखनऊ में PFI के 2 सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (23:23 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में एकसाथ आतंकी हमले की साजिश नाकाम करते हुए आतंकी संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कमांडर समेत 2 सदस्यों को मंगलवार शाम लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गए हैं।
ALSO READ: पुलवामा हमले की बरसी पर अलबद्र ने रची धमाके की साजिश, 7 किलो IED के साथ 1 आतंकी गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की साजिश नाकाम करते हुए एसटीएफ ने पीएफ के मिलिट्री कमांडर बदरुद्दीन को उसके साथी केरल के ही निवासी फिरोज खान को मंगलवार शाम को लखनऊ के कुकरैल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गुडम्बा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। ये आतंकी लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने केरल से आए थे। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध की आड़ में आग फैला चुके संगठन पीएफआई ने अब देश-प्रदेश को दहलाने की साजिश रची थी।
ALSO READ: जैश आतंकी ने की NSA अजीत डोभाल की रेकी, वीडियो बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
वसंत पंचमी के आसपास लखनऊ में होने वाले हिन्दू संगठनों के कार्यक्रमों में आतंकी हमले के लिए पीएफआई के 2 आतंकी केरल से लखनऊ पहुंच भी गए। लेकिन वे अपने खौफनाक मंसूबों को पूरा कर पाते, उससे पहले एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने विस्फोटक और हथियार बरामद कर आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दी। उनके निशाने पर कई नेता भी थे।
 
कुमार ने बताया कि पीएफआई के कमांडर केरल निवासी अन्सद बदरुद्दीन और केरल के ही निवासी फिरोज खान को मंगलवार शाम को लखनऊ के कुकरैल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकी मंगलवार को वसंत पंचमी के मौके पर धमाकों की योजना में शामिल थे।

उनके कब्जे से 16 हाई एक्सप्लोसिव डिवाइस (मय बैट्री डेटोनेटर व लाल रंग का तार), .32 बोर की पिस्टल, 7 कारतूस, 4,800 रुपए, पैन कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड के अलावा अन्य कार्ड और 12 रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। दोनों के पास से कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले हैं जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख