Daily Horoscope
✕

कांग्रेसियों ने बताई हार की ये वजह, प्रियंका गांधी ने मांगी रिपोर्ट, आज करेंगी समीक्षा

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (08:28 IST)
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा रिपोर्ट कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने तलब की है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में प्रत्याशियों ने अपनी हार के कारण गिनाए। इस चुनाव में कांग्रेस के दो विधायक ही चुन कर पहुंचे हैं।

प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, बाजीराव खाड़े और सत्यनारायण पटेल और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बैठक कर हार के कारण पूछे।

कई प्रत्याशियों ने संगठन का साथ न देने और स्थानीय नेताओं द्वारा मदद न करने की शिकायत की। ज्यादातर ने चुनाव दो पार्टियों के बीच सीधा होने को कांग्रेस प्रत्याशियों की हार का कारण बताया। वहीं प्रत्याशियों से यह भी पूछा गया कि किन लोगों ने उनकी मदद की, कितनों ने अच्छा काम किया। प्रियंका गांधी सभी राष्ट्रीय सचिवों, प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ मंगलवार को दिल्ली में बैठक करेंगी।

कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। केवल दो विधायक जीत कर पहुंचे हैं। वहीं चार प्रत्याशी नंबर दो पर पहुंच पाए हैं।

387 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी जमानत जब्त हो गई जबकि इस चुनाव में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत नया प्रयोग किया था और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख