Daily Horoscope
✕

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 29 नवंबर को, महाराष्‍ट्र और हरियाणा की हार पर होगा मंथन

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (23:31 IST)
Congress Working Committee : कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है जिसमें हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन सहित अन्य विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक ढाई बजे यहां पार्टी मुख्यालय में शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने संसदीय क्षेत्र वायानाड जा रही हैं इसलिए उनके बैठक में शामिल होने की संभावना कम है।
ALSO READ: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस. भाजपा पर भी कसा तंज
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के हार के कारणों के साथ ही झारखंड तथा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।
ALSO READ: प्रियंका गांधी कांग्रेस की नई संकटमोचक, मां सोनिया की तरह पार्टी की सत्ता में कराएगी वापसी?
उन्होंने बताया कि कार्य समिति के सदस्य संभल की जामा मस्जिद में सर्वे कराने के न्यायालय के आदेश के बाद की स्थिति तथा इंडिया गठबंधन के दलों के साथ समन्वय को और मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार हो सकता है। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

अगला लेख