dharma sangrah
✕

कर्नाटक: अब तक नहीं थमा कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (14:52 IST)
बेंगलुरु, कर्नाटक में कांग्रेस का पिछले तीन दिनों से विधानसभा के भीतर प्रदर्शन जारी है। वह राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा के राष्ट्र ध्वज पर कथित बयान के लिए उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रही है।

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा कक्ष के भीतर विधान सौध में डेरा डाला हुआ है और वे रात में भी वहीं सो रहे हैं।
 
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के अड़ियल रुख के कारण प्रदर्शन हो रहा है। ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग कौन कर रहा है? कोई भी नहीं। हम उनकी बर्खास्तगी चाहते हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत से भी हमारी अपील है कि उन्हें बर्खास्त किया जाए।’’
 
उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री को अगले दो दिनों में पद से बर्खास्त किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर उनकी ही पार्टी के भीतर से दबाव है।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का आत्मसम्मान होता तो वह ‘‘बदजबान’’ ईश्वरप्पा को तभी सरकार से निकाल देते, जब उन्होंने कहा था कि मध्यम एवं विशाल उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ 
 
बहरहाल, मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस विपक्षी दल होने की नैतिकता खो चुकी है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोम्मई ने कहा था कि वे सत्ता में आने या विपक्ष में बैठने की नैतिकता खो चुके हैं।
 
शिवकुमार के एक करीबी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘डी के शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेता कुछ देर के लिए घर गए और फिर वापस आए। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ईश्वरप्पा को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता या मौजूदा विधानसभा सत्र खत्म नहीं हो जाता।’’
 
सूत्र ने बताया कि विधायक रात में विधानसभा के भीतर ही सो रहे हैं, सुबह होने पर वे विधानसभा में ही योग और सैर करते हैं।
 
गौरतलब है कि ईश्वरप्पा ने नौ फरवरी को कहा था कि भविष्य में कभी ‘भगवा ध्वज’’ राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि अभी तिरंगा ही राष्ट्रीय ध्वज है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

अगला लेख