Daily Horoscope
✕

महंगाई पर कांग्रेस की महारैली, प्रियंका बोलीं- जनता की भलाई नहीं चाहती मोदी सरकार

Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2021 (14:23 IST)
जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिनेचुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

यहां कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ महारैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जो सरकार केंद्र में है, वह निश्चित है कि जनता की भलाई नहीं चाहती। वह आपके लिए काम नहीं कर रही। किसके लिए काम कर रही है? पूरा देश, पूरी दुनिया देख रही है कि यह सरकार कुछ गिनेचुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, दो तरह की सरकार होती हैं। एक सरकार का लक्ष्य सेवा, समर्पण व जनता से सचाई की बात होता है। एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है... मौजूदा केंद्र सरकार का लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बार-बार सवाल करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मैं कहती हूं, 70 साल की रट छोड़िए, हमें यह बताइए आपने सात साल में क्या किया? कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था, यह भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है।

इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख