Hanuman Chalisa
✕

CDS जनरल बिपिन रावत का आखिरी वीडियो संदेश, जानिए क्‍या कहा था उन्‍होंने...

Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2021 (13:50 IST)
स्वर्णिम विजय पर्व के कार्यक्रम में आज CDS जनरल बिपिन रावत का आखिरी वीडियो संदेश जारी किया गया। इस वीडियो मैसेज को उन्होंने विजय पर्व के लिए वेलिंगटन जाने से पहले रिकॉर्ड किया था। अपने आखिरी संदेश में CDS जनरल ने कहा था कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

खबरों के अनुसार, अपने आखिरी संदेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

अपने संदेश में सीडीएस जनरल ने कहा था ये बड़े सौभाग्य की बात है कि विजय पर्व अमर जवान ज्योति की लौ की छांव में आयोजित किया जा रहा है, जो कि हमारे वीर शहीदों की याद में स्थापित की गई थी।

स्वर्णिम विजय पर्व के मौके पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वर्णिम विजय पर्व का आयोजन और भी भव्य और दिव्य रूप में करने का निर्णय हुआ था, मगर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के बाद इसे सादगी के साथ मानने का निर्णय लिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो चुका है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख