शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress protest in Parliament on farm law
Written By
Last Updated : गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (11:52 IST)

संसद परिसर में राहुल का प्रदर्शन, कांग्रेस ने की कृषि कानून वापस लेने की मांग

संसद परिसर में राहुल का प्रदर्शन, कांग्रेस ने की कृषि कानून वापस लेने की मांग - congress protest in Parliament on farm law
मुख्य बिंदु :
  • कृषि कानून पर किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राहुल गांधी भी प्रदर्शन शामिल हुए
  • कांग्रेस ने की कृषि कानून वापस लेने की मांग
  • लगाए ‘काले कानून वापस लो’ और ‘प्रधानमंत्री न्याय करो’ के नारे 
नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसदों ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।
 
संसद भवन में परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के दोनों सदनों के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, रवनीत बिट्टू, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और कई अन्य सांसद इस धरने में शामिल हुए।
 
कांग्रेस सांसदों ने कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए ‘काले कानून वापस लो’ और ‘प्रधानमंत्री न्याय करो’ के नारे लगाए।
 
>मुख्य विपक्षी पार्टी के सांसदो ने संसद भवन परिसर में यह धरना उस वक्त दिया जब मानसूत्र के दौरान केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।