Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस का कटाक्ष, देश को GST 2.0 की जरूरत

Updated: शनिवार, 15 मार्च 2025 (16:12 IST)
congress on GST 2.0: कांग्रेस ने माल एवं सेवा कर (GST) की अलग-अलग दरों को लेकर शनिवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पॉपकॉर्न के बाद अब ‘डोनट’ पर जीएसटी का असर हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को अब जीएसटी 2.0 (जीएसटी के नए संस्करण) की जरूरत है।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि सिंगापुर की डोनट चेन ‘मैड ओवर डोनट्स’ को कथित तौर पर अपने व्यवसाय को गलत वर्गीकृत करने और 5 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करने के लिए 100 करोड़ रुपये के कर नोटिस मिला है। डोनट, आटे से बना मीठा और रिंग के आकार का स्नैक्स होता है। इसे आमतौर पर चॉकलेट, आइसिंग, पाउडर चीनी या फल से सजाया जाता है। डोनट कई देशों में लोकप्रिय है।
 
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'पॉपकॉर्न के बाद अब डोनट पर भी जीएसटी का असर पड़ रहा है। ‘मैड ओवर डोनट्स’ को 100 करोड़ रुपये के कर के नोटिस का सामना करना पड़ रहा है। डोनट के लिए मशहूर इस ब्रांड को अपने व्यवसाय का गलत वर्गीकरण करने और डोनट पर पांच प्रतिशत जीएसटी (इसे रेस्टोरेंट सर्विस सेवा बताकर) चुकाने का आरोप है, जबकि बेकरी उत्पादों पर 18 प्रतिशत का कर होता है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब बंबई उच्च न्यायालय पहुंच चुका है।
<

#Congress महासचिव #JairamRamesh ने #GST की अलग-अलग दरों को लेकर शनिवार को #ModiGovt पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पॉपकॉर्न के बाद अब ‘डोनट’ पर भी जीएसटी का असर हुआ है। रमेश ने कहा कि देश को अब जीएसटी के नए संस्करण- जीएसटी 2.0 की जरूरत है। https://t.co/J1Fue6FNgB

— Navjivan (@navjivanindia) March 15, 2025 >
रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की हकीकत यही है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जीएसटी 2.0 की जरूरत और भी ज्यादा हो गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख