dharma sangrah
✕

कांग्रेस को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, मुकुल वासनिक और सिंधिया दौड़ में आगे

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2019 (08:56 IST)
भोपाल। देश की 134 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज लंबे इंतजार के बाद नया अंतरिम अध्यक्ष मिल सकता है। आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन सकती है।
 
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब पार्टी को अपने लिए नया अध्यक्ष का चुनना है। यह दो दशक के बाद पहला मौका होगा जब कांग्रेस में गांधी परिवार के बाहर का कोई अध्यक्ष बनेगा।
 
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मुतबिक पार्टी आज अपने नए अध्यक्ष पर फैसला ले सकती है। पार्टी में नए अध्यक्ष पद की दौड़ में मुकुल वासनिक और युवा चेहरे के तौर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। मुकुल वासनिक युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व केंद्र मंत्री मुकुल वासनिक चार बार सांसद भी चुने चुके हैं।
 
वहीं पार्टी के अंदरखाने युवा अध्यक्ष को भी बनाने की मांग तेज पकड़ चुकी है। पार्टी के युवा चेहरे और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की कमान सौंपने की कई नेता मांग कर चुके हैं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे के नाम भी नए अध्यक्ष के लिए चर्चा में है।
 
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बुजुर्ग और नए नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं। ऐसे में जो भी नया अध्यक्ष होगा उसके लिए चुनौतियों कम नहीं होगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख