ganesh chaturthi

कांग्रेस सांसद ने 8 जरूरी दवाओं को लेकर जताई चिंता, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (18:45 IST)
Essential Medicines Price Case : कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 8 आवश्यक दवाओं की कीमतें बढ़ाने के एक हालिया फैसले पर चिंता व्यक्त की है और मूल्य निर्धारण के असर का आकलन करने के लिए एक स्वतंत्र समीक्षा समिति बनाने का आग्रह किया।
 
टैगोर ने 25 अक्टूबर की तिथि वाले पत्र में कहा कि वह राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली आठ दवाओं की अधिकतम कीमतों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के हालिया फैसले के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं।
ALSO READ: राहत भरी खबर, सस्ती हुई 54 जरूरी दवाएं
तमिलनाडु के विरुधुनगर से लोकसभा सदस्य ने कहा, मैं समझता हूं कि सरकार ने इस वृद्धि के कारणों के रूप में 'असाधारण परिस्थितियों' और 'सार्वजनिक हित' का हवाला दिया है। मेरा मानना है कि इस तरह के महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे का कारण स्पष्ट करना जरूरी है। टैगोर ने कहा कि जिन आठ दवाओं की कीमतें बढ़ाने का फैसला हुआ है, वो अस्थमा, तपेदिक और ग्लूकोमा जैसी बीमारियों में इस्तेमाल की जाती हैं।
ALSO READ: मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से, कांग्रेस सांसद चन्नी ने लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि इस फैसले से करोड़ों लोग प्रभावित होंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं सरकार से उन असाधारण परिस्थितियों का अधिक विस्तृत विवरण देने का आग्रह करता हूं, जिनके चलते यह मूल्य वृद्धि की जा रही है। मैं मरीजों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं पर इस वृद्धि के वास्तविक प्रभाव का आकलन करने के लिए एक स्वतंत्र समीक्षा समिति की स्थापना का प्रस्ताव करता हूं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख