सम्बंधित जानकारी
- इंदौर की सिंगर Palak Muchhal ने अब तक बचाई 3000 मासूमों की जान
- पलक मुच्छल ने 3000 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर उन्हें दी नई जिंदगी
- मुनव्वर फारूकी का नया हार्टब्रेक सिंगल कुछ यादें हुआ रिलीज
- गत विजेता इंग्लैंड को पड़ोसी स्कॉटलैंड से रहना होगा होशियार, वनडे में मिल चुकी है हार
- इंदौर में डांस करते हुए रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, बच्चे नाटक समझकर बजाते रहे तालियां
राहत भरी खबर, सस्ती हुई 54 जरूरी दवाएं
Medicine Price : नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की बैठक में डायबिटीज, हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने वाली 54 दवाओं के दाम घटा दिए गए हैं। 8 विशेष दवाओं को दाम भी कम हुए हैं। इस फैसले से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है।
बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला हुआ। सरकार इन दवाओं के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करने के लिए ये फैसला लिया है।
एनपीपीए के इस फैसले से डायबिटीज, हार्ट और कान से जुड़ी दवाओं के साथ ही एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टी विटामिन के दाम कम हुए हैं। बाजार में जल्द ही ये दवाएं कम दामों पर उपलब्ध हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एनपीपीए एक सरकारी रेगुलेटरी एजेंसी है जो देश में बिक रहीं जरूरी दवाओं के दाम का निर्धारण करती हैं। पिछले महीने भी 41 जरूरी दवाओं और 6 स्पेशल दवाओं के दाम कम किए गए थे। इसमें शुगर, हार्ट, लिवर, एंटासिड, इन्फेक्शन, एलर्जी, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक्स समेत 41 दवाएं शामिल थीं।
Edited by : Nrapendra Gupta
