sundarkand

सैम पित्रोदा को मिल रहीं धमकियां, क्रिप्टोकरेंसी में हजारों डॉलर की मांग, जानिए मामला...

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (22:30 IST)
Threat case to Sam Pitroda : कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि उनके स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर को पिछले कुछ हफ्तों में बार-बार हैक किया गया है और हैकर उन्हें धमकियां दे रहे हैं तथा क्रिप्टोकरेंसी में हजारों डॉलर की मांग कर रहे हैं। पित्रोदा ने एक ईमेल संदेश में कहा, हैकर ने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो वे मेरे नेटवर्क के लोगों से संपर्क करके मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए बदनामी और गलत सूचना अभियान चलाएंगे।
 
मेल में लिखा गया है, मैं आपके ध्यान में एक महत्वपूर्ण मामला लाना चाहता हूं। पिछले कुछ हफ्तों में मेरे लैपटॉप, स्मार्टफोन और सर्वर को बार-बार हैक किया गया है और गंभीर रूप से छेड़छाड़ की गई है।
ALSO READ: सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया
परिवार और दोस्तों को संबोधित ईमेल में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख ने उनसे आग्रह किया कि वे किसी भी अज्ञात मेल आईडी या मोबाइल नंबर से उनके बारे में आने वाले किसी भी ईमेल या संदेश को न खोलें, किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और डाउनलोड न करें।
ALSO READ: 50 लाख रुपए भेज दो नहीं तो... केन्द्रीय मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने धमकी
उन्होंने कहा कि इनमें मैलवेयर हो सकता है जो उनके उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है। पित्रोदा ने आगे कहा कि वह यात्रा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने शिकागो लौटने पर तत्काल कार्रवाई करने की योजना बनाई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

अगला लेख