• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress leader rahul gandhi has left for abroad for short personal visit
Written By
Last Modified: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (22:30 IST)

कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश रवाना

कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश रवाना - congress leader rahul gandhi has left for abroad for short personal visit
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुए। पार्टी ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस ने हालांकि यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं, लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वे कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वे कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं, सुरजेवाला ने कोई खुलासा नहीं किया।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए।
राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वे पहले भी उनसे मिलने गए थे।
राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
केंद्र ने DL, RC और परमिट जैसे मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता 31 मार्च तक बढ़ाई