manglik dosh calculator
✕

सुरजेवाला ने कहा, राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (09:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि राजस्थान विधानसभा में पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है। पार्टी के बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अयोग्य करार देने संबंधी नोटिस को चुनौती दी है और राजस्थान उच्च न्यायालय में सोमवार को उनकी याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।
ALSO READ: राजस्थान: गहलोत ने ऐसा क्या किया कि कमलनाथ की तरह नहीं गिरी उनकी सरकार
कांग्रेस के सूत्रों ने विधानसभा सत्र बुलाए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इसके बारे में फैसला करने का राज्य मंत्रिमंडल तथा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वे उचित फैसला लेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधानसभा का सत्र बुलाने पर विचार कर रही है ताकि सचिन पायलट के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खेमे के सामने केवल यही विकल्प रहे कि या तो वे सरकार के पक्ष में मतदान करें अथवा उन्हें अयोग्य करार दे दिया जाए।
ALSO READ: राजस्थान की राजनीति : गहलोत को बीटीपी का समर्थन, राजे ने चुप्पी तोड़ी
सत्र बुलाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि विश्वास मत की मांग करना या नहीं करना राजस्थान के मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। वे उचित फैसला लेंगे। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास बहुमत नहीं होने के भाजपा के दावे पर उन्होंने कहा कि बीते 48 घंटे में ऐसा क्या बदल गया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया इतने डर गए हैं कि विश्वास मत की मांग ही नहीं कर रहे।
 
सुरजेवाला ने कहा कि 200 सदस्यीय विधानसभा में उनके पास 109 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत है और राजस्थान के भाजपा नेता इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग नहीं कर रही है और कांग्रेस को विधानसभा सत्र नहीं बुलाना चाहिए।
 

उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस के बागी विधायकों की बात है तो वे कांग्रेस का हिस्सा हैं और पारिवारिक मामले को परिवार के भीतर की सुलझाया जा सकता है, न कि मीडिया के जरिए। सुरजेवाला ने पायलट को संदेश देते हुए कहा कि सचिन पायलट और उनके निष्ठावान नेताओं को भाजपा की मेहमाननवाजी छोड़कर अपने परिवार में लौट आना चाहिए और यदि कोई बात है तो परिवार के भीतर उन पर बात करनी चाहिए। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

अगला लेख