dharma sangrah
✕

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना हिटलर से की

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (23:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और कई विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के मद्देनजर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अडोल्फ हिटलर से करते हुए कहा कि भाजपा का प्रचार तंत्र और कार्य उसी नाजी शासन की याद दिलाते हैं।
 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा, 'हिटलर, क्या तुम लोक कल्याण मार्ग पर हो?' पार्टी ने कहा, 'भाजपा के तरीके, प्रचार तंत्र और कार्य हमें जर्मनी वाली तानाशाही की याद दिलाते हैं। हमारा देश एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, अब केवल गांधीजी के सत्य और अहिंसा वाले गुण ही हमें बचा सकते हैं।'
 
उसने दावा किया, 'सीएए ने एनआरसी के साथ मिलकर हिटलर शासन द्वारा पारित नस्लीय शुद्धता कानूनों का रास्ता तय किया, जिसके कारण लाखों लोगों की तबाही हुई थी। नाजी शासन का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से असहमति को दबाने के लिए था, जिसके लिए वे राज्य की मशीनरी, हिंसा और भीड़ का इस्तेमाल करते थे। कोई भी सभ्य समाज अपनी सरकार के ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकता है।'
 
मुख्य विपक्षी पार्टी ने सवाल किया, 'हमें खुद से पूछना चाहिए, क्या ये सरकार हमें उसी रास्ते पर ले जा रही है।' 
कांग्रेस ने 'माई फ्यूरर टू माई फकीर' शीर्षक वाले एक तीखे लेख में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और आरएएस पर कड़ा प्रहार किया और आरोप लगाया कि राष्ट्रवाद के नाम पर दुष्प्रचार फैलाकर बर्बरता, गैरकानूनी हिरासत और विरोध को दबाने का सिलसिला चलाया जा रहा है।
 
पार्टी ने यह दावा भी किया, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि आरएसएस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूरोप में उभरे दक्षिणपंथी समूहों से प्रेरणा ली...RSS जर्मनी में यहूदी विरोध से मुख्य रूप से प्रेरित हुआ।'
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख