dharma sangrah
✕

तेजस्वी सूर्या ने खोला था Indigo का इमरजेंसी गेट? कांग्रेस ने कहा- BJP का वीआईपी बिगड़ैल लड़का

Updated: मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (23:11 IST)
नई दिल्ली। चेन्नई हवाई अड्डे पर पिछले महीने इंडिगो के विमान पर सवार होने के बाद उसका इमरजेंसी खोलने वाले व्यक्ति के बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या के होने की खबरें आने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्यों सरकार ने इस घटना को इतने लंबे समय तक छिपाए रखा। विपक्षी पार्टी के आरोप पर न तो सरकार ने और न ही सूर्या ने अबतक प्रतिक्रिया दी है।
 
कर्नाटक कांग्रेस ने कहा कि तेजस्वी सूर्या इसके उदारण हैं कि अगर नादान बच्चे को छूट दे दी जाए तो क्या होगा। बच्चे के विमान का आपात दरवाजा खोलने के प्रयास की शरारत सामने आई है। यात्रियों की जिंदगी के साथ यह मजाक क्यों?
 
कांग्रेस पार्टी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मीडिया की खबरों को साझा करते हुए पूछा कि सरकार ने क्यों सूर्या द्वारा विमान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर आपात द्वार खोलने की घटना को छिपाया।
 
विपक्षी पार्टी ने सवाल किया कि सांसद की मंशा क्या थी? क्या उनकी योजना आपदा लाने की थी? क्यों उन्हें माफी मांगने के बाद पीछे की सीट पर जाने को कहा गया?’’ 
 
 
पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि अगर विमान के उड़ान भरने के बाद अगर यह ‘मजाक’ किया गया होता और तबाही मचती तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता।
 
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने पूछा कि  इस मामले की आगे क्यों जांच नहीं की जा रही है?’’
 
उस समय विमान हवाई अड्डे पर था और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले अनिवार्य इंजनीयरिंग जांच की प्रक्रिया के अधीन था। उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया के तहत इस घटना की जानकारी दी गई और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया।
 
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.शिवकुमार ने भी सूर्या पर आरोप लगाती खबरों को साझा करते हुए कहा कि सुरक्षित उड़ान भरने और उतरने के लिए हमेशा कांग्रेस के साथ उड़ें।’’
 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि भाजपा का वीआईपी बिगड़ैल लड़का! विमानन कंपनी शिकायत करने की हिम्मत कैसे कर सकती है। क्या यह भाजपा के सत्ताशीन अभिजात की वर्ग की परिपाटी है? क्या इससे यात्रियों की सुरक्षा से समझौता हुआ? ओह! भाजपा द्वारा अधिकृत वीआईपी से प्रश्न नहीं पूछ सकते!’’
 
कांग्रेस विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रभारी प्रियांक खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘इंडिगो यात्री का नाम लेने में क्यों झिझक रहा है? क्यों उन्होंने इसकी जानकारी डीजीसीए को नहीं दी?

क्यों सांसद की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है? भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने कथित तौर पर इंडिगो के विमान का आपात दरवाजा खोल दिया था जिसकी वजह से उड़ान में 2 घंटे की देरी हुई। 
<

BJP सांसद, मोदी जी के चहेते, संस्कारी पार्टी के नन्हे बालक तेजस्वी सूर्या ने एक छोटी सी बदमाशी की है।

तेजस्वी सूर्या ने मौज के लिए फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया।

तो क्या हुआ इससे लोगों की जान जोखिम में आ गयी?

भला बताओ - इस बालक की इत्ती सी गलती से भी इतनी तकलीफ़ है!

— Congress (@INCIndia) January 17, 2023 >
डीजीसए ने कहा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया के तहत इस घटना की जानकारी दी गई और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया।
 
इंडिगो ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि यात्री 10 दिसंबर 2022 को फ्लाइट संख्या 6ई-7339 में चेन्नई से तिरुचिरापल्ली की यात्रा कर रहा था और विमान में सवार होने के दौरान गलती से आपात दरवाजा खोल दिया था।  इनपुट भाषा Edited by Sudhir Sharma

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

California Earthquake : विमान रनवे पर उतरने ही वाला था कि कांपने लगी धरती, अमेरिका में भूकंप से LAX एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का आगाज, 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM धामी ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

अगला लेख