kalsarpa dosh calculator
✕

किसान आंदोलन में 11 किसानों की मौत, कांग्रेस का सवाल- राजधर्म बड़ा या राजहठ

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (13:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में 11 किसानों की मौत हो गई और इसके बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार का दिल नहीं पसीज रहा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, कृषि क़ानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसी खबर का उल्लेख करते हुए दावा किया, पिछले 17 दिनों में 11 किसान भाइयों की शहादत के बावजूद निरंकुश मोदी सरकार का दिल नहीं पसीज रहा।

उन्होंने यह सवाल भी किया, सरकार अब भी अन्नदाताओं नहीं, अपने धनदाताओं के साथ क्यों खड़ी है? देश जानना चाहता है- राजधर्म बड़ा है या राजहठ?

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जिस खबर का हवाला दिया, उसके मुताबिक, दिल्ली के निकट चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में बीमार होने के बाद 11 किसानों की मौत हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख