ramcharitmanas
✕

जम्मू-कश्मीर में रातभर बर्फबारी, जवाहर टनल में जमीन पर जमी 9 इंच बर्फ

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (12:39 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर, करगिल और लेह के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बारिश और बर्फबारी हुई। इस वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। 70 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर स्थित जवाहर टनल की जमीन पर बर्फ की 9 इंच की परत जमा हो गई।

ALSO READ: Weather update : दिल्‍ली में बारिश से चमकी ठंड, मौसम में बदलाव से कई राज्‍यों में गिरा तापमान
अधिकारियों ने बताया कि रणनीतिक रूप से अहम सड़क पर यातायात तेजी से बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह सड़क कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है।
 
डोडा जिले में अधिकारियों ने बताया कि कास्तीगढ़ के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया जिससे आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जिला प्रशासन ने परिवारों को रहने के लिए स्थान एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोग और मगेरकोट में भूस्खलन हुआ है जबकि पंथियाल में पर्वत से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। संबंधित एजेंसियों ने अहम सड़क साफ करने के लिए कर्मी और मशीनों को सेवा में लगाया है।
 
दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पी की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद आठ दिसंबर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। किश्तवाड़ जिले के अलग अलग हिस्सों में तीन से नौ इंच तक बर्फबारी की खबरें हैं।
 
मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समूचे जम्मू कश्मीर में मौसम आहिस्ता-आहिस्ता सुधर रहा है और लद्दाख के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

अगला लेख