Hanuman Chalisa

कांग्रेस के काम करने की शैली और भ्रष्ट तरीके वहीं रहेंगे : भाजपा

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (22:53 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने राहुल गांधी के कांग्रेस का अध्यक्ष बनने को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कांग्रेस को आज एक ‘‘भ्रष्ट विचार प्रक्रिया’’ करार दिया और कहा कि उसके काम करने की शैली और ‘‘भ्रष्ट तरीके’’ वही रहते हैं। राहुल गांधी के अपनी मां सोनिया गांधी के स्थान पर कांग्रेस का अध्यक्ष बनने और उसके बाद भाजपा पर निशाना साधे जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
 
पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने का उल्लेख किया जिसका समर्थन कांग्रेस ने किया था। पात्रा ने दावा किया कि नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद कांग्रेस ‘भ्रष्ट’’ ही रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि यह विडम्बना है कि कांग्रेस के चार वर्षों से सत्ता में नहीं रहने के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले अभी भी बाहर आ रहे हैं और लोग उस भ्रष्टाचार के लिए जेल जा रहे हैं जो उन्होंने उसके सत्ता में रहने के दौरान किए थे।
 
पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की विचार प्रक्रिया और काम करने की प्रकृति के बारे में बहुत कुछ कहता है। इसलिए चाहे कोई नया अध्यक्ष हो या पुराना अध्यक्ष हो, कांग्रेस के कामकाज की शैली, कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट तरीके वही रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेतृत्व में परिवर्तन की बात करती है, देश देख रहा है कि उसके 10 वर्ष के शासन के दौरान 10 से 14 लाख करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार उसकी नाक के नीचे हुआ।
 
पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कोई प्राचीन विचार प्रक्रिया नहीं है जिसका दावा कुछ लोग करते हैं, बल्कि इसके बजाय कांग्रेस एक भ्रष्ट विचार प्रक्रिया है और यह आज न्यायिक प्रक्रिया से साबित हुआ है।’’ गांधी के ‘आग लगा के’ टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पात्रा ने कहा कि यह प्रतिक्रिया व्यक्त करने का ‘‘कोई सभ्य तरीका’’ नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव सड़कों पर दंगों और ‘सड़क पर आग लगा के’ नहीं जीते जाते। चुनाव इसलिए जीते जाते हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में सुधार, परिवर्तन और प्रदर्शन का मंत्र देश में काम करता है।’’  पात्रा ने कहा कि चुनाव इसलिए जीते जाते हैं क्योंकि जनता तुलना करती है कि किस तरह से संप्रग शासन के दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण नहीं था और पैसे गरीब व्यक्ति की जेब तक नहीं पहुंचते थे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘आज डीबीटी के चलते जिसके लिए गरीब व्यक्ति हकदार है वह उसकी जेब तक पहुंचता है। चुनाव एलपीजी सिलेंडर पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति को देकर, प्रत्एक गांव को बिजली पहुंचाकर जीते जाते हैं।’
 
उन्होंने कहा कि इसलिए मेरा सामान्य अनुरोध है कि हमें देश में लोकतंत्र की मूल प्रकृति को कमतर नहीं करना चाहिए। देश में लोकतंत्र जीवंत है क्योंकि ऐसा विकास हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ।’’ पात्रा ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के समर्थन से झारखंड के मुख्यमंत्री रहे मधु कोड़ा को कोयला घोटाले में उनकी संलिप्तता के लिए तीन साल की सजा सुनायी गई है।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी को पता है कि मधु कोड़ा एक निर्दलीय विधायक थे लेकिन इस तथ्य के चलते कि सरकार का गठन कांग्रेस पार्टी के बाहर से समर्थन से हुआ था, तब की सरकार लगभग एक कांग्रेसी सरकार थी जो कि 10 जनपथ, 24 अकबर रोड से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अहमद पटेल की मदद से चलायी जा रही थी। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

Weather Alert : गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

BRICS at Bharat Mandapam : ब्रिक्स डिनर में भारतीय स्वाद के साथ गूंजा किशोर कुमार का गाना, मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाकर जीता दिल

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

अगला लेख