Hanuman Chalisa

फिर विवादों में राफेल, कांग्रेस ने बताया सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, भाजपा ने UPA को घेरा

Updated: मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (12:35 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस पोर्टल के राफेल घोटाले में 65 करोड़ की रिश्वत संबंधी खुलासे के बाद देश में बवाल मच गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाएं हैं।

ALSO READ: राफेल डील में 65 करोड़ की घूस, फ्रेंच पोर्टल का दावा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इटली से राहुल गांधी जी जवाब दें - राफेल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश आपने और आपकी पार्टी ने इतने वर्षों तक क्यों किया? आज ये खुलासा हुआ है कि उन्हीं की सरकार में पार्टी ने 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है।
 
पात्रा ने कहा कि राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों ने, खासकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से एक झूठा माहौल बनाने की चेष्टा राफेल को लेकर किया था वो हम सभी ने देखा था। उनको लगता था कि इससे उनको कोई राजनीतिक फायदा होगा।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि कालेधन की सफाई का जुमला देकर भाजपा ने पूरे देश को लाइन में लगा दिया था। लेकिन, भाजपा राज में काली कंपनियों को सफेद बनाने और काले कारनामों को छुपाने जैसे कामों की लाइन लगी हुई है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले में मोदी सरकार को घेरते हुए राफेल को देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला करार दिया। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख