dharma sangrah
✕

कांग्रेस का बड़ा हमला, औरंगजेब की तरह व्यवहार कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (07:41 IST)
नई दिल्ली। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए के इनाम से जुड़े ‘हिंदू युवा वाहिनी’ की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर औरंगजेब की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या अब देश में तालिबानी व्यवस्था चलेगी। पार्टी ने कहा कि इस पर योगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जवाब देना चाहिए।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ‘हिदू युवा वाहिनी’ की कथित घोषणा के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की ये प्रथा बन गई है। बिष्ट जी (योगी आदित्यनाथ) को अब जवाब देना चाहिए कि क्या कांग्रेस के नेताओं के सिर काटने के लिए उनकी संस्था इनाम रख रही है?' 
 
उन्होंने आरोप लगाया, 'इस देश में प्रजातंत्र, लोकतंत्र बचा है या इस देश में अब वो सबसे बड़े औरंगजेब बन गए हैं। मोदी जी मुहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यवहार करते हैं और आदित्यनाथ जी औरंगजेब की तरह। तो क्या इस देश में कानून का शासन रहेगा, संविधान का शासन रहेगा या खुलेआम गुंडई और गुंडागर्दी होगी, जो हमने देखी कि किस प्रकार से उत्तर प्रदेश में हुई?'
 
कांग्रेस नेता ने बुलंदशहर हिंसा का हवाला देते हुए कहा, 'सुबोध कुमार सिंह की कनपट्टी पर गोली मारी जाती है, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर इल्जाम लगता है, भारतीय जनता पार्टी के नेता नामजद होते हैं, परंतु उनके ऊपर, उनके कान पर जूँ तक नहीं रेंगती और अब लोगों के सिर काटने का इनाम रखा जाता है। क्या इस देश में ये तालिबानी व्यवस्था चलेगी, जो भाजपा लागू करना चाहती है या प्रजातंत्र चलेगा?'
 
उन्होंने कहा, 'हम इसकी घोर निंदा भी करते हैं, कठोर निंदा भी करते हैं और आदित्यनाथ जी और अमित शाह जी को इसका जवाब देना चाहिए कि क्या अब अपने विरोधियों का सिर काटने के लिए इनाम रखेंगे?' (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख