Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 30 लाख पद खाली, रोजगार मेले को बनाया इवेंट

Updated: मंगलवार, 16 मई 2023 (15:06 IST)
congress on rozgar mela : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन भर्ती पत्र बांटने को ‘इवेंट’ बनाया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रोज़गार मेले के माध्यम से शासन के स्तर को और नीचे गिराया है।
 
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, 'सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले मोदी जी ने, 9 साल में, अब तक 18 करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिए।'
 
उन्होंने दावा किया कि सरकारी महकमों में 30 लाख पद खाली हैं, पर आज सिर्फ 71,000 भर्ती पत्र बांटने का इवेंट बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी, युवाओं से किये विश्वासघात का पुरज़ोर जवाब देगी।
 
 
उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने खुद इन नौकरियों को पैदा किया है और जिन्हें ये नौकरियां मिल रही हैं उन लोगों को वह भुगतान भी खुद ही करेंगे, इसीलिए नौकरी पाने वालों को सिर्फ और सिर्फ उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।
 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी हुई हैं।
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख